खनिज विभाग की कार्रवाई अवैध खनन करते 2 टैक्टर जप्त

प्रमोद यादव की रिपोर्ट

बिलासपुर—--बेलगहना चौकी क्षेत्र में खनन माफियाओं के द्वारा रेत का अवैध खनन किया जा रहा था खनन माफिया जरूरतमंद लोगों को एक ट्राली रेत दो हजार से लेकर बाइस सौ रुपये तक में बेंच रहे हैं। दोपहर को ही छतौना में रेत घाट के पास ट्रैक्टर को लगाकर रेत का अवैध खनन किया जा रहा था। ग्रामीणों ने खनिज विभाग के अधिकारियों को रेत के अवैध खनन की सूचना दी खनिज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँचकर रेत का अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर पकड़ लिया। उन्होंने दोनों वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी को सूचना दी। इस संबंध में खनिज विभाग के अधिकारी ने बताया कि छतौना के पास रेत घाट में अवैध खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर खनन कर रहे दो ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा गया है। पकड़े गए वाहनों को बेलगहना चौकी में खड़ा कराया गया है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Latest
संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव