इमरान खान बने निर्विरोध पत्रकार संघ बेलगहना के अध्यक्ष, कार्यकारिणी का भी हुआ गठन

प्रमोद यादव के साथ जितेंद्र खुसरो की रिपोर्ट

बिलासपुर — बेलगहना तहसील के पत्रकार संघ द्वारा कार्यकारिणी का आज गठन किया गया l जिसमें सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव सहसचिव कोषाध्यक्ष का चयन किया l दोपहर 12 बजे से शुरू हुए चुनावी प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से इमरान खान को पत्रकार संघ बेलगहना का अध्यक्ष चुना गया l साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद मज़हर खान व जहीर जूनजानी को निर्विरोध चुना गया,सचिव पद के लिए मनहरण कश्यप को निर्विरोध चुना गया, जीशान अंसारी व सूरज मिश्रा को सयुंक्त रूप से सहसचिव चुना गया व बैजनाथ पटेल को कोषाध्यक्ष चुना गया l सभी पदों के लिए उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। अजीज खान, मजीद अहमद, प्रमोद यादव, गणपत मरावी, नकुल दास मानिकपुरी, जितेंद्र खुसरो पत्रकार संघ के सदस्य बने l सभी पदाधिकारीयों व सदस्यों ने आपसी सहमति से गणेश कश्यप व रवि राज रजक के संरक्षक में पत्रकार संघ बेलगहना का संचालन करने का निर्णय लिया गया l

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च