रतनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने रवि ठाकुर, निर्विरोध निर्वाचन से पत्रकारों में हर्ष

बिलासपुर —- रतनपुर प्रेस क्लब के आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद पर पत्रकार रवि ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए उनके अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके चलते उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हुआ।

प्रेस क्लब की पूर्व निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के अनुसार 5 नवंबर को शाम 6 बजे तक नामांकन दाखिल करने की अंतिम समय-सीमा निर्धारित की गई थी। वहीं, 11 नवंबर को मतदान के माध्यम से अध्यक्ष सहित क्लब के अन्य पदों पर निर्वाचन कराया जाना प्रस्तावित था। लेकिन अध्यक्ष पद के लिए केवल रवि ठाकुर की दावेदारी सामने आने के कारण उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

रवि ठाकुर के निर्विरोध निर्वाचन की खबर सामने आते ही पत्रकारों एवं प्रेस क्लब के सदस्यों में हर्ष का माहौल है। पत्रकारों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में रतनपुर प्रेस क्लब नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि ठाकुर से पत्रकारों को उम्मीद है कि वे पत्रकारों की एकजुटता, आपसी समन्वय और संगठन की मजबूती को प्राथमिकता देंगे। साथ ही पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रेस क्लब को एक सशक्त और संगठित मंच के रूप में स्थापित करेंगे।

उनके निर्विरोध निर्वाचन को संगठन के प्रति सदस्यों के विश्वास और आपसी सहमति के रूप में भी देखा जा रहा है।

Latest
रतनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने रवि ठाकुर, निर्विरोध निर्वाचन से पत्रकारों में हर्ष मझवानी हाईस्कूल की बाउंड्रीवाल में भ्रष्टाचार,निर्माण पूरा होने से पहले ही दीवार में दरारें, दूसरे द... ₹1,193.46 करोड़ की ग्लोबल निविदा पर सवाल, 500 से अधिक स्थानीय छत्तीसगढ़िया ठेकेदारों के रोजगार पर सं... संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक