फर्जी बिलों के आरोपों से हिला शिक्षा विभाग, नवाडीह स्कूल में घंटों चली जांच, DEO को सौंपी गई रिपोर्ट

बिलासपुर— शासकीय प्राथमिक शाला नवाडीह, संकुल बानाबेल में शाला अनुदान एवं अन्य अनुदान राशि में कथित अनियमितताओं और फर्जी बिलों के जरिए सरकारी राशि के आहरण की खबर के बाद आखिरकार शिक्षा विभाग हरकत में आ गया। बुधवार को विभागीय जांच अधिकारी विद्यालय पहुंचे और शिकायत में लगाए गए प्रत्येक बिंदु की गहन जांच की।

जांच अधिकारियों ने विद्यालय के अभिलेख, खरीदी से संबंधित बिल, भुगतान रजिस्टर, वाउचर एवं अन्य दस्तावेजों का बारीकी से परीक्षण किया।

 खबर में लगे बिन्दुओं के अनुसार दस्तावेजों का भी मिलान किया गया। कई घंटों तक चली जांच के दौरान संबंधित प्रधान पाठक से भी जानकारी ली गई।

सूत्रों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद अधिकारियों ने अपना प्रतिवेदन तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर को भेज दिया है। अब पूरे मामले में अंतिम निर्णय जिला शिक्षा अधिकारी के स्तर पर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि खबर में वर्ष 2023 से अब तक शाला अनुदान राशि के उपयोग में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। कई बिलों में बिल क्रमांक, संस्था का नाम, तिथि एवं हस्ताक्षर नहीं होने, वहीं कुछ दुकानों के नाम से ऐसे सामानों के बिल लगाए जाने का आरोप है, खबर में जिस हिसाब से सवाल उठाए हैं। इन्हीं आरोपों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी।

शिक्षा विभाग की जांच के बाद अब क्षेत्र के ग्रामीणों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों की निगाहें जिला शिक्षा अधिकारी के निर्णय पर टिकी हुई हैं। यदि जांच प्रतिवेदन में शिकायत के आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जिम्मेदारों पर विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक सकती है।

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च