RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में मानहानि का दावा करने की तैयारी

बिलासपुर — कोटा विकासखंड के शासकीय स्कूलों एवं संकुल केंद्रों में सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर प्रकाशित खबरों के बाद विवाद गहराता जा रहा है। पत्रकारों के द्वारा दस्तावेजों के अध्ययन के दौरान विद्यालयों में कथित फर्जी बिलों के जरिए शासकीय राशि के आहरण से जुड़े मामले सामने आए, जिनकी जांच भी संबंधित अधिकारियों द्वारा की गई।

 इन समाचारों के प्रकाशन के बाद बेलगहना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों ने उनके विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यह शिकायत उन्हें डराने, दबाव बनाने और खोजी पत्रकारिता को रोकने के उद्देश्य से की गई है।

पत्रकारों का कहना है कि उन्होंने केवल RTI से प्राप्त रिकॉर्ड और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर समाचार प्रकाशित किए थे। 

अब पत्रकारों ने इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार, संबंधित 45 शिक्षकों और 2 संकुल समन्वयकों के विरुद्ध मानहानि का दावा एवं परिवाद दायर करने की तैयारी की जा रही है। उनका कहना है कि झूठी शिकायतों के माध्यम से पत्रकारों की छवि धूमिल करने और मानसिक प्रताड़ना पहुंचाने का प्रयास किया गया, जिसका जवाब न्यायालय में दिया जाएगा।

इस पूरे घटनाक्रम से शिक्षा विभाग और पत्रकारिता जगत में चर्चा तेज हो गई है। शिकायत करने वाले शिक्षकों और संकुल समन्वयकों का नाम सार्वजनिक रूप से सामने आ गया है। मामला न्यायालय पहुंचने के बाद कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस