सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न ,25 जनवरी को होगा पहली बार मातृ शक्ति के सम्मान का होगा आह्वान

सुंदरदास मानिकपुरी की रिपोर्ट

रतनपुर — सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश के तत्वावधान में 25 जनवरी 2026, दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से मां महामाया की नगरी मंदिर प्रांगण, रतनपुर (जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़) में एक प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक “नारी शक्ति के सम्मान एवं जागरण” को समर्पित होगी, जिसमें पूरे प्रदेश के सभी जिलों से महिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज की मातृशक्ति बड़ी संख्या में शामिल होंगी।
इस अवसर पर समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकार, सम्मान और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष चर्चा की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को एकजुट कर समाज एवं संगठन में उन्हें उचित सम्मान और सशक्त भागीदारी दिलाना है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब नारी शक्ति सशक्त, संगठित और सम्मानित होगी।
बैठक की एक विशेष उपलब्धि यह रहेगी कि प्रदेश महिला कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की घोषणा इसी मंच से की जाएगी। इससे संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष धनमती यादव एवं महामंत्री गीता यादव ने समाज की सभी महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस प्रदेश स्तरीय बैठक में उपस्थित होकर अपनी एकता और शक्ति का परिचय दें। उन्होंने कहा कि “आपकी उपस्थिति ही नारी शक्ति की असली ताकत है। जब महिलाएं एकजुट होंगी, तभी समाज और संगठन में उन्हें उनका वास्तविक सम्मान मिलेगा।”
प्रदेश स्तरीय इस आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और रतनपुर की पावन भूमि पर नारी शक्ति के जागरण का यह आयोजन एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है l इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिए नगर के सभी महिलाएं तैयारी में लगे हुए हैंl

Latest
40 वर्षों तक मरीजों की पीड़ा हरने वाले राजेश जायसवाल को नम आंखों से दी गई विदाई नवाडीह स्कूल में अनुदान राशि की बंदरबांट का आरोप, फर्जी बिलों से सरकारी धन निकासी की शिकायत से मचा ह... वन परिक्षेत्र बेलगहना में प्रमोद मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी, सहकर्मियों में खुशी का माहौल सीमांकन की मांग पर महीनों भटकते रहे ग्रामीण, सवाल पूछने पर पत्रकार से दुर्व्यवहार का आरोप — राजस्व व... शिकायतकर्ता का दर्द: " सुशासन तिहार में निष्पक्ष जांच की उम्मीद थी, लेकिन शिकायत वापस लेने का बनाया ... शिकायतकर्ता को सुशासन तिहार में निष्पक्ष जांच की उम्मीद थी, लेकिन शिकायत वापस लेने का बनाया गया दबाव... बिलासपुर पुलिस में बड़ी फेर बदल, कानून व्यवस्था को मजबूत बनने की पहल पाली में 17 मई को छत्तीसगढ़ कौराई यादव समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह बानाबेल स्कूल में शासकीय राशि के दुरुपयोग का आरोप फर्जी बिल, संदिग्ध भुगतान और दुकानों के अस्तित्व प... शासकीय प्राथमिक शाला छतौना में फर्जी बिल और अनियमितताओं की शिकायत, जांच की मांग