मझगवां प्रीमियर लीग का भव्य समापन, केंदागढ़ ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल अपने नाम किया

इमरान खान की रिपोर्ट 

बिलासपुर —- बुधवार को मझगवां प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला बड़े ही उत्साह और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। इस बहुप्रतीक्षित फाइनल मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण खेलप्रेमी मैदान में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में आयोजन स्थल पर पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

फाइनल मुकाबले में कपाली इलेवन केंदागढ़ और आमाडांड की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर केंदागढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सीमित ओवरों के इस रोमांचक मुकाबले में केंदागढ़ की टीम ने अनुशासित खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित ओवरों में 81 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आमाडांड की टीम ने भी कड़ी टक्कर दी, लेकिन केंदागढ़ के गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी और फील्डरों की चुस्ती के आगे आमाडांड की टीम 7 ओवर में 65 रन ही बना सकी।

इस तरह कपाली इलेवन केंदागढ़ ने फाइनल मुकाबला 23 रन से जीतकर मझगवां प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया। जीत के साथ ही मैदान में मौजूद दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और खिलाड़ियों का तालियों से स्वागत किया गया।

मैच के पश्चात आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में माननीय केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने विजेता टीम को 310हजार की प्रथम पुरस्कार राशि प्रदान की। वहीं, शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाली उपविजेता टीम आमाडांड को 16 हजार की नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री  साहू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारा मजबूत होता है।

आयोजन को सफल बनाने में रवि पैंकरा, रजत जैन, रोहित, गजानंद, ऋषभ सिंह, राज नेताम, विवेक सिंह, पटेल सर, यशवंत सिंह, सिद्धार्थ पैकरा, लक्ष्मी भानु, राजू पैकरा, मोहलाप पैंकरा, एस.के. कुजूर, विशाल, देव मनराखन, मनोज सोनी, मनोज सिंह, संजय सिंह, ऋषि, शिवा, मानु, स्वप्निल, दीपेश, कोहली सहित समिति के सभी सदस्यों एवं समस्त ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Latest
संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव