ज्ञान की आराधना में डूबा महामाया महाविद्यालय रतनपुर, बसंत पंचमी पर भावविभोर हुआ परिसर

बिलासपुर —- शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या, विवेक और वाणी की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुई। शुभ मुहूर्त में हुए इस आयोजन ने पूरे महाविद्यालय परिसर को भक्ति, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।

इमरान खान की रिपोर्ट

पूजन कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं पूर्व जनभागीदारी समिति के छात्र प्रतिनिधि सदस्य राघवेंद्र दुबे की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। यह भावनात्मक आयोजन NSUI युवा छात्र नेता आदित्य साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

मां शारदा के चरणों में शीश नवाते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं की आंखों में ज्ञान पाने की जिज्ञासा और भविष्य को संवारने का संकल्प स्पष्ट झलक रहा था। इस अवसर पर NSUI टीम के निक्कू जायसवाल, श्यामू साहू, वंश ताम्रकार, दिव्यांशु, मनोज पटेल, अंशु राजपूत, नितेश ध्रुव, पायल साहू, जयंती साहू, संजना, दिव्या, तुलसी प्रजापति, निकिता यादव सहित समस्त सदस्यों ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती की आराधना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्य साहू एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने कहा कि मां शारदा का आशीर्वाद ही विद्यार्थियों का सबसे बड़ा संबल है, जो उन्हें अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है।

पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया और मां सरस्वती के जयकारों के साथ वातावरण भावविभोर हो उठा। यह आयोजन न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान रहा, बल्कि विद्यार्थियों के मन में संस्कार, समर्पण और शिक्षा के प्रति श्रद्धा का संदेश भी छोड़ गया।

Latest
PHC चपोरा में कंप्यूटर ऑपरेटर पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने की तत्काल हटाने की मांग, सेवा संकल्प शिविर... धान खरीदी के नाम पर किसानों से अतिरिक्त धान लेने का लगता हैं आरोप, 40.600 किलो की जगह 41.400 किलो तक... धान खरीदी के नाम पर किसानों से अतिरिक्त धान लेने का लगता हैं आरोप, 40.600 किलो की जगह 41.400 किलो तक... कोटा विकासखंड में धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल, चपोरा, पचरा और पोंडी समितियां संदेह के घेरे में कोटा विकासखंड में धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल, चपोरा, पचरा और पोंडी समितियां संदेह के घेरे में रतनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने रवि ठाकुर, निर्विरोध निर्वाचन से पत्रकारों में हर्ष मझवानी हाईस्कूल की बाउंड्रीवाल में भ्रष्टाचार,निर्माण पूरा होने से पहले ही दीवार में दरारें, दूसरे द... ₹1,193.46 करोड़ की ग्लोबल निविदा पर सवाल, 500 से अधिक स्थानीय छत्तीसगढ़िया ठेकेदारों के रोजगार पर सं... संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान!