कांग्रेस जोन प्रभारी मिथलेश दास महंत एवं सरपंच संतोषी पैकरा ने आंगनबाड़ी भवनों का किया शिलान्यास

प्रमोद यादव की रिपोर्ट

बिलासपुर —- कोटा क्षेत्र में बाल विकास सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कांग्रेस जोन प्रभारी मिथलेश दास महंत एवं उमरिया दादर की सरपंच संतोषी पैकरा ने ग्राम पचरा और उमरिया दादर में 12-12 लाख रुपए की लागत से बनने वाले आंगनबाड़ी भवनों का शिलान्यास किया।

स्थानीय ग्रामीणों की लंबे समय से आंगनबाड़ी भवन निर्माण की मांग थी, ताकि बच्चों के पोषण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें। यह निर्माण कार्य कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव की अनुशंसा पर स्वीकृत हुआ है, जिसकी जानकारी कार्यक्रम में विशेष रूप से दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नए भवन बनने से न केवल बच्चों को बेहतर वातावरण मिलेगा, बल्कि महिला समूहों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी अपने कार्यों के संचालन में सुविधा होगी। ग्रामीणों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विकास कार्य गांव के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है।
शिलान्यास कार्यक्रम में ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च