ग्राम पंचायत चपोरा के दो सगे भाइयों का छत्तीसगढ़ पुलिस में चयन, गांव में खुशी की लहर

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर— ग्राम पंचायत चपोरा के लिए गर्व का क्षण तब आया जब गांव के दो सगे भाई प्रशांत जायसवाल और केशव जायसवाल का चयन छत्तीसगढ़ पुलिस में हुआ। दोनों भाइयों की सफलता की खबर मिलते ही परिवार एवं पूरे गांव में जश्न का माहौल बन गया।

मिलनसार स्वभाव और मेहनती व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले प्रशांत और केशव ने कठिन तैयारी के बाद यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनके चयन को लेकर ग्रामीणों ने घर पहुंचकर बधाइयाँ दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परिजनों ने बताया कि दोनों भाइयों ने सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर परिश्रम किया और कभी हार नहीं मानी। आज उनकी उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरा चपोरा गर्व महसूस कर रहा है।

ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने भी दोनों का सम्मान करते हुए कहा कि प्रशांत और केशव जैसे युवाओं की सफलता से गांव के अन्य युवा भी प्रेरित होंगे।

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च