सेमरा के पंकज मरावी का छत्तीसगढ़ पुलिस में चयन, पिता भी 32 वर्षों से दे रहे सेवा

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर — ग्राम पंचायत सेमरा के पंकज मरावी ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर छत्तीसगढ़ पुलिस में अपना स्थान हासिल किया है। चयन की खबर मिलते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।

पंकज मरावी के इस उपलब्धि को और खास बनाता है उनका पुलिस परिवार—उनके पिता राधेश्याम मरावी पिछले 32 वर्षों से छत्तीसगढ़ पुलिस में अपनी सेवा दे रहे हैं, और अब बेटा भी उसी मार्ग पर चलते हुए जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए आगे आया है।परिजनों ने कहा कि पंकज बचपन से ही पुलिस सेवा में जाने का सपना देखता था। पिता की ड्यूटी, अनुशासन और समाज के प्रति समर्पण से प्रेरित होकर उसने यह उपलब्धि हासिल की।

ग्रामवासियों और रिश्तेदारों ने पंकज को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गांव के युवाओं के लिए भी पंकज एक प्रेरणा बनकर उभरा है।

पंकज ने अपने चयन को माता–पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद तथा कड़ी मेहनत का परिणाम बताया है।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस