बेलगहना के झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से युवती की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इमरान खान की रिपोर्ट 

बिलासपुर— कोटा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बेलगहना में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से एक युवती की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। ग्राम बेलगहना निवासी दुर्गेश गुप्ता, पिता स्व. दिनेश गुप्ता ने कोटा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को आवेदन देकर बताया कि उनकी बहन की तबीयत खराब होने पर स्थानीय डॉ. श्याम पटेल के पास इलाज के लिए ले जाया गया था। डॉक्टर ने बिना उचित जांच के दवाइयाँ दीं और इलाज के नाम पर लगभग 50 हजार रूपए की राशि ले ली।

परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर की लापरवाही के कारण बहन की स्थिति बिगड़ती गई और आखिरकार उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि डॉ. पटेल झोलाछाप डॉक्टर हैं, जो बिना डिग्री और मेडिकल रजिस्ट्रेशन के इलाज कर रहे हैं।दुर्गेश गुप्ता ने SDM से मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।  क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की बढ़ती संख्या और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस