श्री सिद्ध बाबा अद्वैत आश्रम बेलगहना मे सेवा समिति की बैठक संपन्न ।

खोगसरा -प्रमोद यादव की रिपोर्टर

परम श्रद्धेय सद्गुरु श्री श्री 1008 श्री स्वामी सदानंद परमहंस महाराज जी की प्रेरणा एवं श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद महाराज जी के आशीर्वाद एवं परमसानिध्य में 7 जुलाई को बैठक कर गुरु पूर्णिमा पर्व एवं श्रावण मास में रुद्राभिषेक कार्यक्रम मानने हेतु चर्चा किया गया। 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाये जाने के विषय में चर्चा की गई जिसमें परंपरानुसार व्यास पूजा, ध्वज पूजन, दीक्षा कार्यक्रम मानस तीर्थ सोनकुंड में संपन्न होगा तत्पश्चात बेलगहना आश्रम में 3.00 बजे चरण पादुका पूजन, समाधि पूजन,पश्चात भंडारा का आयोजन किया जायेगा। एवं श्रावण मास में होने वाले रूद्राभिषेक के संदर्भ में भी चर्चा किया गया जिसमें 35 आश्रमों मे से 19 आश्रमों मे रूद्राभिषेक करने हेतु सम्मिलित किया गया। जहाँ प्रत्येक आश्रमों मे हिमालय का जल से भगवान मुक्तिनाथ जी का जल,भरत कूप का जल,गंगा जल,गुप्त गोदावरी का जल,हनुमान धारा का जल,आदि पवित्र स्थानों के जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जायेगा। इस बैठक में भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने उपस्थिति रही जिसमें लोरामी ,कोरबा,केंदा क्षेत्र,रतनपुर क्षेत्र, तखतपुर, कुरुवार,बिल्हा,टेंगनमाड़ा क्षेत्र ,कारीआम सोनकुंड आदि अंचलों से श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति रही

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च