बिलासपुर पुलिस में बड़ी फेर बदल, कानून व्यवस्था को मजबूत बनने की पहल

जितेन्द्र खुसरो की रिपोर्ट –
टेंगनमाड़ा / बेलगहना
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थानेदार एक माह भी नहीं टिक पा रहे हैं।

दरअसल, एसएसपी रजनेश सिंह ने पहली बार नई पुलिसिंग व्यवस्था लागू की है। इसके तहत जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सीएसपी और एसडीओपी ऑफिस में इंस्पेक्टर की पदस्थापना की है।
एक माह में बदले 13 इंस्पेक्टर, इनमें पांच का फिर तबादला

इसमें ज्यादातर वही थानेदार हैं, जिनकी एक माह पहले पोस्टिंग की गई थी। इन थानेदारों में अभय बैस सिरगिट्टी, राजश्री दामू कोसले, अवनीश पासवान, उमेश साहू और उत्तम साहू शामिल हैं।

एक माह भी नहीं टिक पाई कोनी टीआई

अप्रैल में कोनी टीआई भावेश शेंडे को चकरभाठा थाने भेजा गया था, उनकी जगह राजश्री दामू कोसले को कोनी थाने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन, वो एक माह भी थाने में नहीं टिक पाई। अब उन्हें हटाकर तखतपुर के टीआई विवेक पांडेय को कोनी थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं निरीक्षक उमेश साहू को अप्रैल महीने में चकरभाठा थाने से हटाकर अजाक थाने भेजा गया था। लेकिन, एक माह में ही उनकी दूसरी पोस्टिंग हो गई है। अब उन्हें सकरी थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

निलेश पांडेय बने रतनपुर टीआई

शुक्रवार को जारी आदेश के तहत एसएसपी रजनेश सिंह ने शिकायत शाखा में पदस्थ निरीक्षक निलेश पांडेय को रतनपुर थाने में पदस्थ किया है। इसी तरह सकरी टीआई विजय चौधरी को शिकायत शाखा में अटैच किया गया है।

पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक अवनीश पासवान तखतपुर टीआई बनाए गए हैं। जबकि, उत्तम साहू को पुलिस लाइन से अजाक थाने में पोस्टिंग दी गई है।

Latest
RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... शासकीय हाई स्कूल पुडू में 40 छात्राओं को मिली निशुल्क सरस्वती साइकिल, शिक्षा के प्रति किया गया प्रेर... खूंटाघाट से निकलकर खारंग नदी में मगरमच्छ की दस्तक, सरवन देवरी (लखराम) में दहशत का माहौल मुख्यालय से नदारद वन अमला, बेलगहना वन परिक्षेत्र में बढ़ रही वन तस्करी और शिकार की घटनाएं जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, कन्हैया गंधर्व बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के ज... संगठन ने जताया भरोसा: शिवदत्त पांडेय बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के जिला सचिव, कहा— "यह... जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण में शिवदयाल निर्मलकर बने महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लह... कोल वाशरी जनसुनवाई में गूंजी स्थानीय रोजगार की मांग, युवाओं और ग्रामीणों ने रोजगार देने की मांग की  अमाली में कोल वाशरी के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, विरोध के बावजूद परियोजना शुरू हुई तो हाईकोर्ट जाने क...