पाली में 17 मई को छत्तीसगढ़ कौराई यादव समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर — छत्तीसगढ़ कौराई यादव समाज के नवनियुक्त प्रांतीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 17 मई 2026, रविवार को गोड़वाना भवन पाली में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में समाज के लोगों के शामिल होंगे

समाज के कार्यकर्ता तिरिथ यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह के माध्यम से नवगठित प्रांतीय टीम का विधिवत शपथ ग्रहण कराया जाएगा। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक एकता बढ़ाने एवं समाज हित से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार दोपहर 12 बजे से पंजीयन प्रारंभ होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे सामूहिक पूजा-अर्चना संपन्न होगी। दोपहर 2 बजे नवनियुक्त प्रांतीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं दोपहर 3 बजे समाज प्रमुखों का उद्बोधन एवं आभार प्रदर्शन होगा। शाम 4 बजे से प्रांतीय स्तर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन विस्तार, सामाजिक एकता और समाज के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के अंत में समाजजनों के लिए रात्रि भोजन की व्यवस्था भी रखी गई है।

समाज के पदाधिकारियों ने प्रदेशभर के कौराई यादव समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस