चाँपी डेम के किनारे भालू की आहट, दहशत में ग्रामीण

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर—  शांत और हरे-भरे चाँपी डेम के आसपास अचानक एक भालू की मौजूदगी ने गांव के माहौल को बदल दिया। भटक कर आया यह वन्यजीव ग्रामीणों की नज़रों में आया तो खेत-खलिहानों में काम कर रहे लोग घबराकर घरों की ओर दौड़ पड़े। 

रतनपुर थाना अंतर्गत ग्राम चपोरा के चाँपी डेम रोड़ में अचानक कल ग्रामीणों के द्वारा एक भालू कों देखा गया जिससे गांव की गलियों में बच्चों और बुज़ुर्गों तक में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में पहली बार भालू दिखा है, जिससे चिंता और बढ़ गई है। किसी अनहोनी की आशंका में लोग खेतों में अकेले जाने से कतराने लगे हैं।

वन विभाग को सूचना दी गई है और अधिकारी हालात पर नज़र रख रहे हैं। फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है, कोटवार के द्वारा गांव में मुनादी किया गया हैं, लेकिन डर अब भी ग्रामीणों के दिलों में गहराता जा रहा है।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस