कोटा तहसील अधिवक्ता संघ की नवीन कार्यकारिणी गठित, सुनील साहू बने अध्यक्ष

इमरान खान की रिपोर्ट 

बिलासपुर —– कोटा तहसील अधिवक्ता संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है, जिसकी विधिवत सूचना राज्य विधिक परिषद एवं कोटा व्यवहार न्यायालय को दे दी गई है। नवगठित कार्यकारिणी में सुनील साहू को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है।

कार्यकारिणी में मनोज बघेल को सचिव, अंजू लता सोनवानी एवं जितेन्द्र कुर्रे को उपाध्यक्ष, जबकि विजय पोतें को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अन्य सदस्यगणों का भी चयन किया गया है।

नवीन कार्यकारिणी के गठन की जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयाँ दी जा रही हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि यह पद उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता न्याय, नैतिकता और अधिवक्ताओं के कल्याण, विशेषकर युवा वकीलों के हितों की रक्षा, पर रहेगी।

उन्होंने आगे कहा कि न्यायालय और बार के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करना, अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना तथा बार के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी कार्ययोजना में शामिल रहेगा। अंत में उन्होंने सभी अधिवक्ताओं एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Latest
मुख्यालय से नदारद वन अमला, बेलगहना वन परिक्षेत्र में बढ़ रही वन तस्करी और शिकार की घटनाएं जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, कन्हैया गंधर्व बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के ज... संगठन ने जताया भरोसा: शिवदत्त पांडेय बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के जिला सचिव, कहा— "यह... जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण में शिवदयाल निर्मलकर बने महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लह... कोल वाशरी जनसुनवाई में गूंजी स्थानीय रोजगार की मांग, युवाओं और ग्रामीणों ने रोजगार देने की मांग की  अमाली में कोल वाशरी के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, विरोध के बावजूद परियोजना शुरू हुई तो हाईकोर्ट जाने क... जनता बोली– नहीं चाहिए कोल वाशरी : अमाली में जनआक्रोश, विरोध के बावजूद परियोजना शुरू हुई तो हाईकोर्ट ... कोल वाशरी परियोजना पर जनसुनवाई में रोजगार की मांग गूंजी, ग्रामीणों ने कहा विकास के साथ स्थानीय युवाओ... हाईकोर्ट: कैदी छात्र को दी NEET परीक्षा में बैठने की अनुमति 6 बिंदुओं की शिकायत, जांच सिर्फ 3 पर नवाडीह स्कूल मामले की जांच रिपोर्ट पर उठे सवाल