वन परिक्षेत्र बेलगहना में प्रमोद मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी, सहकर्मियों में खुशी का माहौल

बिलासपुर —- वन मंडल बिलासपुर के अंतर्गत वन परिक्षेत्र बेलगहना में पदस्थ प्रमोद मिश्रा को वन परिक्षेत्र अधिकारी देव सिंह मरावी द्वारा स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

प्रमोद मिश्रा लंबे समय से वन विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कार्यकुशलता, अनुशासन और विभागीय कार्यों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। स्टार लगने के बाद सहकर्मियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी देव सिंह मरावी ने कहा कि विभाग के कर्मचारियों की मेहनत और ईमानदारी को समय-समय पर सम्मान मिलना चाहिए। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और वे अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन करने के लिए प्रेरित होते हैं।

प्रमोद मिश्रा ने भी इस सम्मान के लिए विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ वन संरक्षण एवं विभागीय कार्यों का निर्वहन करते रहेंगे।

इस उपलब्धि पर वन परिक्षेत्र बेलगहना के कर्मचारियों तथा क्षेत्रवासियों ने प्रमोद मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की 

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस