नवाडीह स्कूल में अनुदान राशि की बंदरबांट का आरोप, फर्जी बिलों से सरकारी धन निकासी की शिकायत से मचा हड़कंप

बिलासपुर —- शिक्षा के मंदिर को संवारने के लिए सरकार द्वारा भेजी जाने वाली लाखों रुपये की अनुदान राशि के उपयोग पर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शासकीय प्राथमिक शाला नवाडीह, संकुल बानाबेल में शाला अनुदान एवं अन्य मदों की राशि के उपयोग में कथित अनियमितताओं और फर्जी बिलों के माध्यम से राशि आहरण किए जाने की शिकायत ने पूरे क्षेत्र में चर्चा छेड़ दी है।

प्रस्तुत दस्तावेजों में ऐसे कई बिलों का उल्लेख किया गया है, जिनमें न तो बिल क्रमांक दर्ज है, न तिथि स्पष्ट है और न ही संस्था का नाम अंकित बताया गया है। आरोप है कि कुछ दुकानों के नाम से ऐसे कार्यों के बिल लगाए गए हैं, जो संबंधित दुकानों में किए ही नहीं जाते।

फोटो प्रिंट का बिल, लेकिन दुकान में मशीन ही नहीं —–***—- 19 मार्च 2026 को कमल किराना एवं फोटोकॉपी जनरल स्टोर के नाम से 300 और 500 रुपये के बिल लगाए गए, जबकि संबंधित दुकान एक छोटी किराना दुकान है और वहां फोटोकॉपी तथा प्रिंटिंग जैसी सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में इन बिलों की प्रामाणिकता पर सवाल उठ रहे हैं।

बिना क्रमांक और तिथि के बिलों से भुगतान का आरोप —****—- न्यू आर.के. स्टेशनरी एंड जनरल के नाम से लगाए गए तीन बिलों में क्रमांक और तिथि का उल्लेख नहीं होने का आरोप लगाया गया है। यह सामान्य शासकीय प्रक्रिया के विपरीत है और बिलों की सत्यता की जांच आवश्यक है।

ग्रीन कारपेट, बैनर और गमलों की खरीदी भी सवालों के घेरे में —-***—– अनिल क्लॉथ स्टोर रतनपुर तथा अन्य दुकानों से ग्रीन कारपेट, बैनर और गमलों की खरीदी दर्शाकर भुगतान किए जाने का आरोप है। कई बिलों में संस्था का नाम तक अंकित नहीं है, फिर भी उन्हें शाला के खर्च के रूप में दर्शाकर राशि आहरित की गई।

ग्रामीणों में चर्चा, विभाग की जांच पर टिकी निगाहें —-****—- मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो यह सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला होगा। अब सभी की निगाहें शिक्षा विभाग की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस