बेलगहना तहसील में तबादला होते ही बिना अनुमति लिए मंत्री से मिलने पहुंच गया पटवारी

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर —- जिले के एक पटवारी राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से मिलने रायपुर स्थित उनके बंगले पहुंच गया। सक्षम अधिकारी से अनुमति लिए बगैर मुलाकात के लिए सीधे मंत्री के सामने पहुंच गए। मंत्री वर्मा ने इस पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर बिलासपुर को अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को शो कॉज नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में जवाब तलब किया है। मामला मोपका से स्थानांतरित किए गए पटवारी आलोक तिवारी का है। गौरतलब है कि जिला कार्यालय द्वारा गत 29 फरवरी को पटवारी आलोक तिवारी का तबादला बेलगहना तहसील के हल्का बहेरामुडा किया गया। उसी दिन उन्हें बहेरामुड़ा में ज्वाइनिंग देने के लिए भारमुक्त भी कर दिया गया। भारमुक्ति उपरांत तिवारी अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर न जाकर सीधे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से
मिलने रायपुर पहुंच गए। अपना तबादला मोपका से बाहर नहीं करने की गुहार लगाई। लेकिन उन्होंने मंत्री से मिलने के लिए किसी सक्षम प्राधिकारी से अनुमति नहीं ली थी। मंत्री ने पटवारी के इस हरकत पर गहरी नाराजगी जताई। सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरीत बताया और कलेक्टर को कठोर कारवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के तहत पटवारी आलोक तिवारी को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब तलब किया है।निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाकी जाएगी।

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च