युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क

बिलासपुर। युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बेलगहना के चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है। चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही ब्लॉक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजय कोल ने युवाओं के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। वे लगातार क्षेत्र के युवाओं से संपर्क कर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को युवा कांग्रेस से जोड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं।

युवा कांग्रेस की चुनावी सदस्यता एवं चुनावी प्रक्रिया 30 अगस्त से 29 सितंबर शाम 5 बजे तक चलने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में चुनावी मैदान में उतरने वाले दावेदारों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। विजय कोल की सक्रियता को इसी चुनावी तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

राजनीतिक और पंचायत स्तर पर अनुभव विजय कोल की पहचान क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय युवा कार्यकर्ता के रूप में रही है। वे ग्राम पंचायत सक्तिबहरा के पूर्व सरपंच रह चुके हैं। इसके साथ ही कोटा जनपद पंचायत में सरपंच संघ के पूर्व उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वर्तमान में वे सरपंच प्रतिनिधि के रूप में पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सक्रिय हैं। पंचायत स्तर पर मिले अनुभव को अब वे युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में भी इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।

*युवाओं को संगठन से जोड़ने पर फोकस*

विजय कोल के समर्थकों का कहना है कि वे क्षेत्र के लोगों के सुख-दुःख में लगातार शामिल रहे हैं और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनका फोकस अब युवाओं को संगठन से जोड़ने, गांव-गांव में युवा कांग्रेस की पहुंच मजबूत करने और युवाओं को संगठन में नेतृत्व की भूमिका दिलाने पर है।

चुनाव में युवाओं की भागीदारी, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और युवाओं को नेतृत्व का अवसर देना प्रमुख मुद्दे बन सकते हैं।

 *बिना दबाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया में लें हिस्सा*

विजय कोल ने युवाओं से अपील की है कि वे बिना किसी दबाव के युवा कांग्रेस की लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया में भाग लें और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ें। उनका कहना है कि मजबूत संगठन के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर अब बेलगहना क्षेत्र में मुकाबले की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है। सदस्यता अभियान शुरू होने के साथ ही जनसंपर्क, बैठकों और युवाओं के बीच राजनीतिक सक्रियता और बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में युवा कांग्रेस चुनाव बेलगहना की स्थानीय राजनीति का एक अहम केंद्र बन सकता है।

Latest
संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव