गणतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

सुंदरदास मानिकपुरी की रिपोर्ट 

रतनपुर —- कोटा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदू भाठा में 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत तेंदू भाठा के सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं मिडिल स्कूल, आंगनबाड़ी एवं प्राथमिक शाला में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

कार्यक्रम में पंचगण, जनपद सदस्य प्रतिनिधि जयसिंह पैकरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनकी सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं वीर शहीदों के छायाचित्र पर पुष्पमाला एवं गुलाल अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि द्वारा गणतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमुदाय को शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर ग्रामवासी जीवनलाल, चंद्रिकाप्रसाद तिवारी, रूपसिंह, रामुद सिंह पैकरा, जनसिंह, बबलू साहू, मंगल सिंह, इंद्रपाल सिंह, छबिलाल, लता पैकरा, बुधारिया बाई सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। साथ ही संकुल प्रभारी बुधवार सिंह यादव, प्रधान पाठक भारत पैकरा, शिक्षक दुष्यंत पाठक, जायसवाल सर, मरावी मैडम एवं समस्त ग्रामवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च