बरसात में टपकती छत, अधूरे सपनों में जी रहे बैगा परिवार, दो साल बाद भी पूरा नहीं हुआ सरकारी आवास

प्रमोद यादव की रिपोर्ट

बिलासपुर— सरकार की योजनाएं कागजों में भले ही गरीबों को पक्का मकान देने का दावा करती हों, लेकिन जनपद पंचायत कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत चपोरा के आश्रित ग्राम बासाझाल के बैगा मोहल्ला में हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। यहां बैगा जनजाति के जिन परिवारों को सम्मान और सुरक्षा देने के लिए आवास स्वीकृत हुए थे, वही परिवार आज भी अधूरे और रिसते मकानों में ज़िंदगी काटने को मजबूर हैं।

पीड़ित हितग्राहियों का आरोप है कि तत्कालीन पंचायत सचिव सुनीता मरावी द्वारा हितग्राहियों से ठेके पर आवास निर्माण कराया गया और प्रत्येक से करीब 2 लाख रुपये की पूरी राशि ले ली गई, लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी आवासों का निर्माण अधूरा है। जिन दीवारों ने सुरक्षा देनी थी, वही आज डर बन चुकी हैं।

बैगा समाज के अंजोर सिंह बैगा और फागुन सिंह बैगा ने दर्द बयां करते हुए बताया कि जो मकान बनाए गए, वे भी घटिया गुणवत्ता के हैं। बारिश आते ही छत से पानी टपकने लगता है, घर के अंदर पूरा फर्श गीला हो जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को खुले में बैठकर रात गुजारनी पड़ती है। सरकारी आवास, जो एक सुरक्षित भविष्य का सपना था, आज बैगा परिवारों के लिए चिंता और डर का कारण बन चुका है। इस मोहल्ले में 7- 8 आवास का यही स्थिति हैं l सवाल यह है कि जिन गरीब आदिवासी परिवारों से पूरी राशि ली गई, उनका कसूर क्या था? और आखिर कब तक बैगा जनजाति इस अन्याय को सहती रहेगी?

अब ग्रामीणों की मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और अधूरे पड़े आवासों को तत्काल पूर्ण कराया जाए, ताकि बैगा परिवार भी सम्मान के साथ सुरक्षित जीवन जी सकें।

Latest
RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... शासकीय हाई स्कूल पुडू में 40 छात्राओं को मिली निशुल्क सरस्वती साइकिल, शिक्षा के प्रति किया गया प्रेर... खूंटाघाट से निकलकर खारंग नदी में मगरमच्छ की दस्तक, सरवन देवरी (लखराम) में दहशत का माहौल मुख्यालय से नदारद वन अमला, बेलगहना वन परिक्षेत्र में बढ़ रही वन तस्करी और शिकार की घटनाएं जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, कन्हैया गंधर्व बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के ज... संगठन ने जताया भरोसा: शिवदत्त पांडेय बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के जिला सचिव, कहा— "यह... जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण में शिवदयाल निर्मलकर बने महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लह... कोल वाशरी जनसुनवाई में गूंजी स्थानीय रोजगार की मांग, युवाओं और ग्रामीणों ने रोजगार देने की मांग की  अमाली में कोल वाशरी के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, विरोध के बावजूद परियोजना शुरू हुई तो हाईकोर्ट जाने क...