नव संकल्प और एकजुटता का भावुक संदेश बनेगा कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर —- नव वर्ष की पहली सुबहों में जब बीते संघर्षों की स्मृतियाँ और भविष्य की उम्मीदें साथ-साथ चलती हैं, उसी भावुक संकल्प के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन 13 जनवरी मंगलवार को आमामुड़ा (धोबघट) एनिकट में किया जा रहा है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन कार्यकर्ताओं की भावनाओं का संगम है, जिन्होंने हर सुख-दुख में संगठन का झंडा थामे रखा।

सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस मिलन समारोह में जिले भर के कांग्रेस पदाधिकारी, प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस एवं समस्त कार्यकर्ता एकत्र होकर उन दिनों को याद करेंगे जब संघर्ष ही पहचान था और सेवा ही राजनीति। यह मंच बीते बलिदानों को नमन करने और आने वाले समय के लिए नए संकल्प लेने का साक्षी बनेगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि टूटते मनोबल को जोड़ना, बिछड़े साथियों को फिर गले लगाना और यह विश्वास दोहराना है कि कांग्रेस आज भी आमजन की आवाज़ है। यहाँ हर कार्यकर्ता की पीड़ा, उसकी मेहनत और उसके सपनों को सम्मान मिलेगा। यह मिलन समारोह इतिहास और भविष्य के बीच एक सेतु बनकर कांग्रेस परिवार को नई ऊर्जा और नई दिशा देगा। इस भावनात्मक आयोजन की जानकारी कन्हैया गंधर्व कार्यकारी अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना के द्वारा दिया गया l

Latest
संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव