शासकीय हाई स्कूल पुडू में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

सुन्दरदास मानिकपुरी की रिपोर्ट

रतनपुर — शासकीय हाई स्कूल पुडू में आज कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ।

विदाई कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हास्य प्रतियोगिता, कविता पाठ, गीत एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य राजेश सोनी, मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक विनोद भारद्वाज, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक अमर सिंह पैकरा, व्याख्याता मनबिहार सिंह कँवर, व्याख्याता सुश्री निधि भोसले, सहायक शिक्षक सुश्री किरण पैकरा, सहायक शिक्षक किशोर लास्कर, शिक्षक दिलीप कश्यप, व्याख्याता कंतलाल पैकरा तथा शाला प्रबंधन समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

सभी शिक्षकों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि परिश्रम और आत्मविश्वास से वे जीवन में निश्चित ही सफलता प्राप्त करेंगे। समारोह के अंत में विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस