गुरु पूर्णिमा पर गुरु सम्मान समारोह आयोजित — वक्ताओं ने गुरु के योगदान पर डाला प्रकाश

प्रमोद यादव की रिपोर्ट

खोंगसरा (कोटा)
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलगहना द्वारा खोंगसरा में एक गरिमामय गुरु सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित शिक्षकों को सम्मानित किया गया और गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा को रेखांकित किया गया।

oplus_2097152

समारोह में उपस्थित राजू सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष बेलगहना ने गुरु के महत्व और उनके जीवन निर्माण में योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि गुरु ही वह दीपक हैं जो हमें अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। उनके मार्गदर्शन के बिना जीवन अधूरा है।

दिगंबर रोहणी, मंडल अध्यक्ष अजामोर्चा बेलगहना ने कहा कि गुरु का सम्मान सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से करना चाहिए। हम अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य करके अपने गुरु को जो सम्मान देंगे, वही सच्ची ‘गुरु दक्षिणा’ होगी।

रामसिंह पटेल ने अपने विचार रखते हुए कहा, “गुरु के बिना जीवन अधूरा है। एक सच्चा मार्गदर्शक ही हमें सही दिशा में ले जा सकता है।”

लोचन सिंह, सरपंच प्रतिनिधि ने कहा, “हम गुरु के सम्मान में सदैव खड़े रहेंगे। गुरु और शिष्य का संबंध केवल शारीरिक नहीं, बल्कि आत्मिक होता है — यह संबंध अमर होता है।”

इस अवसर पर निम्न गुरुजनों को सम्मानित किया गया:

कृष्ण कुमार शर्मा,आर.के. राठौर (सेवानिवृत्त शिक्षक),शोभनाथ रोहणी,जगदीश विश्वकर्मा,मालिक राम ध्रुवे,पूर्णानंद मिश्रा(संकुल समन्वयक) ,वर्षा कश्यप,ऋतिक पाण्डेय, प्रकाश यादव पंच शामिल थे

सभी सम्मानित गुरुओं को शाल व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने इस आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को गुरु के महत्व को समझने का अवसर मिलता है।

oplus_2097152
Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च