मूसलाधार बारिश से मिट्टी एवं खपरैल का घर ध्वस्त, प्रशासन से मदद की गुहार लगाई

इमरान खान की रिपोर्ट 7974110132

बिलासपुर — शनिवार रात्रि से हो रही मुसलाधार बारिश से एक परिवार के मिट्टी का घर पुरी तरह ध्वस्त हो गया है घर का पूरा सामान नदी में बह गया और घर गिरने से सभी बेघर हो गये है. घटना बेलगहना तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नेवारीबहरा के आश्रित ग्राम सेमरी का है.

  जानकारी के अनुसार दो दिन से हो रही मुसलाधार बारिश से केंदा की जवस नदी उफान पर चल रही हैं l उफान में होने से नदी का पानी आसपास के गांवों के घरों में घुस गया हैं जिससे ग्रामीणों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं l ग्राम पंचायत नेवारीबहरा के आश्रित ग्राम सेमरी के निवासी धरम सिंह पिता देवचरण का मिट्टी एवं खपरैल का घर रविवार सुबह को ध्वस्त हो गया. मिट्टी एवं खपरैल का घर ध्वस्त हो जाने से धरम सिंह का पूरा परिवार बेघर हो गया हैं साथ ही घर में रखा पूरा सामान भी नदी की धार में बह गया खाने के लिए उनके पास अनाज नही हैं l खपरैल एवं मिटटी का घर गिरने और पूरा सामान बह जाने से बरसात में पुरे परिवार वालों के सामने विकट स्थिति पैदा हो गयी हैं l धरम सिंह गांव में खेती का कार्य करता है  उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है l 

बाइट 

नितिन तिवारी –एसडीएम कोटा — मामले की जानकरी मिली हैं परिवार वालों का पूरा सहयोग किया जाएगा l 

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च