नगरहित में निरंतर करेंगे अच्छे काम-कृष्ण कुमार साहू

तखतपुर(नईदुनिया न्यूज)-विधायक धर्मजीत सिंह के निर्देश पर विगत दिनों पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण कुमार साहू सहित पार्षदों ने नगर के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ साप्ताहिक फल ठेले वालों को जगह स्थानांतरित करने समझाइस दी थी ताकि नगर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधर जाए एवं कोई अप्रिय घटना ना घट सके इसके बाद शुक्रवार साप्ताहिक बाजार के दिन फल ठेले वालों को नगर के नया बस स्टैंड में अंदर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेश दीवान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्णकुमार साहू की उपस्थिति में स्थानांतरित किया गया सुबह से ही सीएमओ भूपेश दीवान ने नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ पहुंचकर फल ठेले वालों को व्यवस्थित रूप से दुकान संचालित करने जगह मुहैया कराए ताकि उन्हें अव्यवस्था का सामना ना करना पड़े इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण कुमार साहू ने कहा की नगर हित में निरंतर अच्छे काम सभी पार्षदो व आम जनता को साथ लेकर करे जायेंगे ताकि हम तखतपुर में विकास के नए आयाम स्थापित कर सके तखतपुर को अच्छा व सुंदर बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है जो हम निभाएंगे इस अवसर पर तखतपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बाला सिंह पार्षद नैनलाल साहू कैलाश देवांगन सुनील आहूजा कोमल ठाकुर शिव देवांगन नरेंद्र रात्रे काशी देवांगन सहित अन्य उपस्थित रहे!

Latest
धान खरीदी के नाम पर किसानों से अतिरिक्त धान लेने का लगता हैं आरोप, 40.600 किलो की जगह 41.400 किलो तक... धान खरीदी के नाम पर किसानों से अतिरिक्त धान लेने का लगता हैं आरोप, 40.600 किलो की जगह 41.400 किलो तक... कोटा विकासखंड में धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल, चपोरा, पचरा और पोंडी समितियां संदेह के घेरे में कोटा विकासखंड में धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल, चपोरा, पचरा और पोंडी समितियां संदेह के घेरे में रतनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने रवि ठाकुर, निर्विरोध निर्वाचन से पत्रकारों में हर्ष मझवानी हाईस्कूल की बाउंड्रीवाल में भ्रष्टाचार,निर्माण पूरा होने से पहले ही दीवार में दरारें, दूसरे द... ₹1,193.46 करोड़ की ग्लोबल निविदा पर सवाल, 500 से अधिक स्थानीय छत्तीसगढ़िया ठेकेदारों के रोजगार पर सं... संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान!