कोटा जनपद पंचायत में गौधाम संचालन पर अहम बैठक, पंचायतों को पैरा दान के लिए प्रेरित किया गया

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासापुर —– कोटा जनपद पंचायत में गौधामों के सुचारू संचालन को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौ सेवा आयोग के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र दुबे, जिला सदस्य हरि शंकर यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष सूरज साधेलाल भारद्वाज, विकासखंड अध्यक्ष नन्द कन्हैया यादव सहित ब्लॉक स्तर के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में ग्राम पंचायतों के सरपंच व सचिव भी शामिल हुए।=इस दौरान उन पंचायत क्षेत्रों की समीक्षा की गई जहाँ गौधाम संचालित हो रहे हैं या प्रस्तावित हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि गौधामों को सुचारू रूप से चलाने के लिए आसपास की पंचायतें पैरा दान को प्रोत्साहित करें और ग्रामीणों को भी इस दिशा में जागरूक किया जाए। जनप्रतिनिधियों ने गौधाम प्रबंधन में सहयोग देने और आवश्यकता अनुसार पैरा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान गौ संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी ने सक्रिय भागीदारी का संकल्प जताया।

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च