मेहनत को मिला सम्मान: राजू दास मानिकपुरी बने रतनपुर मंडल भाजयुमो अध्यक्ष

इमरान खान की रिपोर्ट 

बिलासपुर — भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बिलासपुर ग्रामीण जिला की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला कोर ग्रुप की सहमति से जारी इस सूची में राजू दास मानिकपुरी को रतनपुर मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

राजू दास मानिकपुरी इससे पहले भाजयुमो रतनपुर मंडल के उपाध्यक्ष पद पर रहकर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने संगठन के लिए निरंतर कार्य करते हुए विपक्ष के दौरान विभिन्न आंदोलनों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

अपनी नियुक्ति पर राजू दास मानिकपुरी ने अमर अग्रवाल, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लव कुश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष तिरिथ यादव, मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक, प्रशांत यादव तथा ग्रामीण भाजयुमो अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप सहित जिले एवं मंडल के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संघर्ष का सही मूल्यांकन कर उन्हें सम्मान और जिम्मेदारी दी जाती है। उन्होंने संगठन द्वारा दिए गए इस दायित्व का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस