प्राथमिक शाला पंडरापथरा में बच्चों से स्कूल परिसर की कराई गई सफाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर —- बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत बानाबेल संकुल की शासकीय प्राथमिक शाला पंडरापथरा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में बच्चों से श्रम कार्य कराए जाने का आरोप लगा है।

वीडियो से जानकारी के अनुसार शुक्रवार को समय लगभग 11:15 बजे, स्कूल परिसर में 5 बच्चों से फैला हुआ कचरा बाल्टी में उठवाकर बाहर फेंकवाया गया, वहीं 2 बच्चों से स्कूल के कमरे में झाड़ू लगवाई जा रही थी।

यह पूरा घटनाक्रम मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया गया, वीडियो में बच्चों से पूछने पर खान मैडम के द्वारा कचरा फेंकने को कहा गया हैं करके बोला जा रहा हैं इस पूरे मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

नियमों के अनुसार स्कूली बच्चों से इस प्रकार का श्रम कार्य कराना स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित है, इसके बावजूद शिक्षकों द्वारा बच्चों से सफाई कार्य कराए जाने का आरोप सामने आया है।स्थानीय लोगों और अभिभावकों में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के लिए भेजा जाता है, न कि उनसे सफाई का काम करवाने के लिए।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस