शिक्षा की राह पर बेटियों के सपनों को मिली रफ्तार

सुंदरदास मानिकपुरी की रिपोर्ट 

तेंदूभाठा —- शासकीय हाईस्कूल चपोरा में आज निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर बेटियों की मुस्कान और अभिभावकों की उम्मीदों से भर उठा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोहर राज उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता सरपंच दीपमाला आर्मो ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में  तीरथ राम यादव, ज्वाला कौशिक, हरि शंकर यादव, भानु राम जायसवाल,  गुलजार सिंह, श्री संतोष केवर्थ, शिव केवर्थ,  गोवर्धन सिंह आर्मी, अनुराग जायसवाल, तुलाराम, हेमंत क्रांति,  सुरेश कुमार कौशल, सुमित कुमार लश्कर एवं  मधु ठाकुर उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्राचार्य आर.के. खूंटे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं— भारती देवी शर्मा, माहेश्वरी ठाकुर, रेती तंबोली, सुमन कश्यप, मीना जगत, सावित्री भूषण सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्राम पंचायत चपोरा के पंच प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि मनोहर राज ने कहा कि “निःशुल्क साइकिल वितरण से बेटियों की शिक्षा में आने वाली दूरी और बाधाएं कम होती हैं। आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, यह पहल उसी विश्वास को मजबूत करती है।”

कार्यक्रम के अंत में लाभान्वित छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी—यह आयोजन सिर्फ साइकिलों का वितरण नहीं, बल्कि बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाया गया एक संवेदनशील कदम साबित हुआ।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस