रामप्रसाद मिश्रा फाउंडेशन के तत्वावधान में बेलगहना मंडल की दूसरी विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज़

इमरान खान की रिपोर्ट 

बिलासपुर — रामप्रसाद मिश्रा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित दूसरी विशाल पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण मुकाबलों के साथ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन दो रोमांचक मैच खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

पहले मुकाबले में बेलगहना और करवा की टीमें आमने-सामने रहीं। करवा की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए बेलगहना को आठ विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। करवा के बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया।

वहीं दूसरा मुकाबला सोन साय नवागांव और विचारपुर के बीच खेला गया। इस मैच में सोन साय नवागांव की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए विचारपुर को हराकर विजय हासिल की। गेंदबाजों और बल्लेबाजों के समन्वित प्रदर्शन ने टीम को जीत दिलाई।

उद्घाटन समारोह में रामप्रसाद मिश्रा फाउंडेशन के चेयरमेन जीवन मिश्रा, नगपुरा पंचायत के सरपंच अजय पैकरा, खेल जगत के जानकार ओमकार जायसवाल सहित मैच देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शक मौजूद रहे।

 आयोजन समिति ने बताया कि आगामी मुकाबलों में और भी रोमांचक खेल देखने को मिलेंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस