प्रधानमंत्री आवास में भारी अनियमितता का आरोप, जनदर्शन में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर —- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम पंचायत आमागोहन में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्वीकृत आवास को नियमों के विरुद्ध एक पंचायत से दूसरी पंचायत में स्थानांतरित कर निर्माण कराया जा रहा है।

शिकायतकर्ता के अनुसार ग्राम पंचायत आमागोहन में भरतराम पटेल पिता गणेश पटेल के नाम प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था, लेकिन उक्त आवास को आवास मित्र की मिलीभगत से ग्राम पंचायत मोहली ले जाकर रामबाई के निजी भूमि पर जिओ टैग कर निर्माण कराया जा रहा है। यह प्रक्रिया शासन के नियमों के पूर्णतः विपरीत बताई जा रही है।

मामले की शिकायत पहले जनपद पंचायत कोटा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से की गई थी। इसके बाद एसडीएम कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई गई, जहां से तत्काल जांच के निर्देश दिए जाने की बात कही गई थी। बावजूद इसके, आज तक न तो कोई जांच पूरी हुई और न ही दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई की गई है।

लगातार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजना पर से लोगों का विश्वास उठ जाएगा।

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च