बिना बिजली विकास की कल्पना संभव नहीं  : मनोहर राज 

इमरान खान की रिपोर्ट 

बिलासपुर — छत्तीसगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और विकास यात्रा के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं उपभोक्ताओं की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम चपोरा में किया गया जिसमें 25 उपभोक्ता को प्रशस्ति पत्र दिया गया l इस समारोह के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत कोटा के उपाध्यक्ष मनोहर राज रहे। मनोहर राज ने अपने उद्बोधन में कहा कि बिजली केवल ऊर्जा का माध्यम नहीं, बल्कि विकास की रीढ़ है। बिजली से उद्योगों को गति मिलती है, शिक्षा सशक्त होती है, स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होती हैं और आम नागरिक का जीवन अधिक सुगम बनता है। उन्होंने कहा कि बीते 25 वर्षों में सीएसपीडीसीएल ने ग्रामीण अंचलों में तक निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर प्रदेश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। घर-घर तक रोशनी पहुंचाने का यह सतत प्रयास कंपनी की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन आर्मो ने कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और फील्ड स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण हालात में भी जिस निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन किया गया है, वही प्रदेश की प्रगति की मजबूत नींव है। उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि जनहित और विकास कार्यों के लिए सहयोग की भावना आगे भी निरंतर बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनपद सदस्य दुर्गा हरिशंकर यादव ने सीएसपीडीसीएल को रजत जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि यह संस्था भविष्य में भी नवाचार, पारदर्शिता और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करती रहेगी।  इस अवसर जनपद उपाध्यक्ष मनोहर सिंह राज, सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन आर्मो, जनपद सदस्य दुर्गा हरिशंकर यादव, उपसरपंच गुलजार राजपूत, कनिष्ठ यंत्री राजेंद्र गोंड, कनिष्ठ अभियंता अरुण कुमार साहू, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री भानु प्रताप कश्यप, प्राचार्य आर के खोटे सहित बड़ी संख्या में उपभोक्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हेमंत क्रांति ने किया l 

Latest
RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... शासकीय हाई स्कूल पुडू में 40 छात्राओं को मिली निशुल्क सरस्वती साइकिल, शिक्षा के प्रति किया गया प्रेर... खूंटाघाट से निकलकर खारंग नदी में मगरमच्छ की दस्तक, सरवन देवरी (लखराम) में दहशत का माहौल मुख्यालय से नदारद वन अमला, बेलगहना वन परिक्षेत्र में बढ़ रही वन तस्करी और शिकार की घटनाएं जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, कन्हैया गंधर्व बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के ज... संगठन ने जताया भरोसा: शिवदत्त पांडेय बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के जिला सचिव, कहा— "यह... जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण में शिवदयाल निर्मलकर बने महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लह... कोल वाशरी जनसुनवाई में गूंजी स्थानीय रोजगार की मांग, युवाओं और ग्रामीणों ने रोजगार देने की मांग की  अमाली में कोल वाशरी के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, विरोध के बावजूद परियोजना शुरू हुई तो हाईकोर्ट जाने क...