एनएच-45 पर अंडरपास निर्माण की मांग, ग्राम पंचायत चपोरा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सुंदरदास मानिकपुरी की रिपोर्ट 

बिलासपुर —- ग्राम पंचायत चपोरा के जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर अंडरपास (अंडरब्रिज) निर्माण की मांग को लेकर बिलासपुर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। पंचायत ने ज्ञापन में बताया कि एनएच-45 ग्राम चपोरा के मुख्य मार्ग को क्रॉस कर रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों सहित आसपास के लगभग 15 से 20 आश्रित गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्रामीणों को पंजाब नेशनल बैंक, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, हायर सेकेंडरी स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा बेलगहना मार्ग की ओर जाने के लिए एनएच-45 पार करना पड़ता है। हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे ग्रामीणों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है।

ग्राम पंचायत चपोरा के सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर से मामले को गंभीरता से लेते हुए अंडरपास निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने तथा आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। पंचायत का कहना है कि अंडरपास निर्माण से ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और संभावित दुर्घटनाओं पर रोक लग सकेगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई है, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस