भाजयुमो नेता राजू दास मानिकपुरी बने रतनपुर मंडल अध्यक्ष, मेहनत और निष्ठा का मिला सम्मान

सुंदरदास मानिकपुरी की रिपोर्ट 

बिलासपुर —- भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए युवा नेता राजू दास मानिकपुरी को रतनपुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति संगठन के प्रति लंबे समय से किए जा रहे समर्पित कार्य, अनुशासन और जमीनी सक्रियता का परिणाम मानी जा रही है।

राजू दास मानिकपुरी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी एवं भाजयुमो से जुड़े रहे हैं और उन्होंने विभिन्न पदों पर रहकर संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इससे पूर्व वे भाजयुमो में मंडल उपाध्यक्ष तथा जिला आईटी सेल सहित कई अहम जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। मंडल उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने, कार्यक्रमों को सफल बनाने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

राजू दास मानिकपुरी ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए इस महत्वपूर्ण दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

उनकी नियुक्ति को मेहनत, निष्ठा और जमीनी सक्रियता का सच्चा सम्मान माना जा रहा है।

Latest
शिकायतकर्ता को सुशासन तिहार में निष्पक्ष जांच की उम्मीद थी, लेकिन शिकायत वापस लेने का बनाया गया दबाव... बिलासपुर पुलिस में बड़ी फेर बदल, कानून व्यवस्था को मजबूत बनने की पहल पाली में 17 मई को छत्तीसगढ़ कौराई यादव समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह बानाबेल स्कूल में शासकीय राशि के दुरुपयोग का आरोप फर्जी बिल, संदिग्ध भुगतान और दुकानों के अस्तित्व प... शासकीय प्राथमिक शाला छतौना में फर्जी बिल और अनियमितताओं की शिकायत, जांच की मांग परसापानी प्राथमिक शाला में स्कूल को मिलने वाली राशि में बड़ा खेल! फर्जी बिलिंग और अनियमितताओं के गंभ... श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में 12 कमरों का भव्य आश्रम निर्माण, 2 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर होगी छत ... धूल से परेशान ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम, चौकी प्रभारी के आश्वासन के बाद खुला मार्ग लाखों की लागत से बना सामुदायिक शौचालय बना शोपीस, आज तक नहीं खुला दरवाजा पूर्व सरपंच जनक सिंह पैकरा का निधन