चाँपी डेम के किनारे भालू की आहट, दहशत में ग्रामीण

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर—  शांत और हरे-भरे चाँपी डेम के आसपास अचानक एक भालू की मौजूदगी ने गांव के माहौल को बदल दिया। भटक कर आया यह वन्यजीव ग्रामीणों की नज़रों में आया तो खेत-खलिहानों में काम कर रहे लोग घबराकर घरों की ओर दौड़ पड़े। 

गांव की गलियों में बच्चों और बुज़ुर्गों तक में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में पहली बार भालू दिखा है, जिससे चिंता और बढ़ गई है। किसी अनहोनी की आशंका में लोग खेतों में अकेले जाने से कतराने लगे हैं।

वन विभाग को सूचना दी गई है और अधिकारी हालात पर नज़र रख रहे हैं। फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है, कोटवार के द्वारा गांव में मुनादी किया गया हैं, लेकिन डर अब भी ग्रामीणों के दिलों में गहराता जा रहा है।

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च