रतनपुर में हिंदी दिवस पर दो दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह – ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच और मान-सम्मान

प्रमोद यादव की रिपोर्ट

रतनपुर
हिंदी भाषा की गरिमा को नमन करते हुए और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रेस क्लब रतनपुर आगामी 13 व 14 सितंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन करने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन की घोषणा रतनपुर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस क्लब की बैठक में की गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब रतनपुर के अध्यक्ष रवि ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य रतनपुर और आसपास के ग्रामीण अंचलों में छिपी हुई प्रतिभाओं को एक मंच देना है ताकि उन्हें समाज में उचित पहचान मिल सके।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

“ग्रामीण अंचलों में अपार प्रतिभाएं होती हैं, लेकिन उन्हें मंच नहीं मिल पाता। प्रेस क्लब रतनपुर का यह प्रयास है कि इन होनहारों को समाज के सामने लाया जाए और उन्हें प्रोत्साहित किया जाए, ताकि वे भविष्य में और बेहतर कर सकें। यह सम्मान समारोह उनके लिए आत्मविश्वास की नई उड़ान साबित होगा।”
यह दो दिवसीय कार्यक्रम शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, साहित्य, नवाचार, सामाजिक सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, युवाओं और नागरिकों को समर्पित रहेगा। इन सभी को समारोह में विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।

आयोजन समिति गठित, तैयारियां जोरों पर

कार्यक्रम की तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने हेतु आयोजन समिति का गठन भी कर लिया गया है। प्रेस क्लब के सचिव ताहिर अली ने बताया कि –
“समिति में क्लब के सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं ताकि आयोजन पूरी गरिमा और भव्यता के साथ संपन्न हो सके। इस अवसर पर रतनपुर के वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार, शिक्षक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहेंगे।”

Latest
RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... शासकीय हाई स्कूल पुडू में 40 छात्राओं को मिली निशुल्क सरस्वती साइकिल, शिक्षा के प्रति किया गया प्रेर... खूंटाघाट से निकलकर खारंग नदी में मगरमच्छ की दस्तक, सरवन देवरी (लखराम) में दहशत का माहौल मुख्यालय से नदारद वन अमला, बेलगहना वन परिक्षेत्र में बढ़ रही वन तस्करी और शिकार की घटनाएं जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, कन्हैया गंधर्व बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के ज... संगठन ने जताया भरोसा: शिवदत्त पांडेय बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के जिला सचिव, कहा— "यह... जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण में शिवदयाल निर्मलकर बने महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लह... कोल वाशरी जनसुनवाई में गूंजी स्थानीय रोजगार की मांग, युवाओं और ग्रामीणों ने रोजगार देने की मांग की  अमाली में कोल वाशरी के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, विरोध के बावजूद परियोजना शुरू हुई तो हाईकोर्ट जाने क...