जंगल से लावारिस हालत में मिले सागौन लकड़ी… दोषियों पर होगी कार्यवाही

नकुल दास मानिकपुरी की रिपोर्ट

रतनपुर ,,, जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत आने वाले घने जंगल मे सागौन लकड़ी की अवैध कटाई का खेल जोरों पर चल रहा हैं। निजी स्वार्थ के लिए ग्रामीण अंधाधुंध पेड़ो की कटाई कर रहे हैं। जिस पर समय रहते अंकुश लगाया नहीं गया तो वह दिन दूर नहीं,जहां जंंगल भी अपनी अस्तित्व तलाशने लगेगी।मामला ग्राम पंचायत पुडू का है जहा हरियाली के साथ छेड़खानी करने में प्रकृति के दुश्मन बाज नहीं आ रहे हैं । अन्धाधुन्ध कटाई करने से लगभग 150 नग सागौन की लकड़ी कक्ष क्रमांक. 2563 और 2569 में लावारिस हालत में पड़ी हुई थी।ग्रामीण की सूचना पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए काटी गयी लकड़ी को विभाग द्वारा अपने कब्जे में लेकर उठाव कर लिया गया है। बहरहाल जंगल बीट गार्ड द्वारा लकड़ी कटाई करने वालों को रोकने अभियान चलाया जा रहा है।उन्हें पकड़ने के साथ साथ लावारिस हालत में मिली लकड़ी की भी जांच होगी।

प्रताप सिंह क्षत्रिय डिप्टी रेंजर पुडू …. सागौन की लकड़ी लावारिस मिली है।जैसे ही जाँच के लिए मेरे पास आयेगा,जांच कर पकड़े जाने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च