ग्राम पंचायत आमगोहन में ऐतिहासिक जीत, शांति यात्रा और विकास का संकल्प

प्रमोद यादव की रिपोर्ट

ग्राम पंचायत आमगोहन में अनीता संजय सिंह और लोचन सिंह की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे गांव में उत्सव का माहौल है। जीत की घोषणा होते ही ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।

युवा पंचों की ऐतिहासिक जीत, नया कीर्तिमान स्थापित

इस चुनाव में सरपंच के साथ युवा पंचों की भी बड़ी जीत हुई, जिससे पंचायत में एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। राजेश पांडेय, कमरुल निशा सुबराती, प्रकाश यादव, प्रीतम रोहणी, सिकंदर, प्रियंका चितरंजन शर्मा सहित 5 पंच निर्विरोध चुने गए, जो गांव की एकता और लोकतांत्रिक जागरूकता का प्रतीक है।

शांति यात्रा और आशीर्वाद ग्रहण

विजयी उम्मीदवारों ने जीत के बाद पूरे गांव में घर-घर जाकर शांति यात्रा निकाली और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें विश्वास दिलाया कि पंचायत का कार्य घोषणा सह संकल्प पत्रों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाया जाएगा। इस शांति यात्रा में हजारों समर्थकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और फूल-मालाओं से अपने नेताओं का स्वागत किया।

योजना, वादे और ईमानदारी से मिली जीत

यह चुनाव पूरी योजना, वादों और ईमानदारी के साथ लड़ा गया, जिसमें हर वर्ग का समर्थन मिला। गांव के हर व्यक्ति ने सहयोग किया और यह जीत पूरे गांव की एकजुटता का परिणाम है। प्रचार के दौरान किए गए वादों को पूरा करने के लिए पंचायत अब पूरी गंभीरता से कार्य करेगी।

गाँव के बुजुर्गों और युवाओं ने दी बधाई

ग्राम पंचायत आमगोहन के वरिष्ठ नागरिकों ने इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। राकेश तिवारी, अजहर खान, राजू सिंह राजपूत, रामसिंह पटेल, दिगंबर लाल रोहणी, जमील खान, राजेश पांडेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएँ दीं। युवाओं की संगठित टीम ने भी इस अवसर पर उत्साहपूर्वक बधाई दी और पंचायत के विकास में सहयोग का संकल्प लिया।

गाँव में उत्सव का माहौल

गाँव के लोग जीत का जश्न मना रहे हैं। जगह-जगह पटाखे फोड़े गए, मिठाइयाँ बांटी गईं और विजय जुलूस निकाला गया। ग्रामीणों ने कहा कि यह जीत आमगोहन पंचायत के विकास के लिए एक नए युग की शुरुआत है।

अनीता संजय सिंह और लोचन सिंह ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य किया जाएगा।

Latest
RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... शासकीय हाई स्कूल पुडू में 40 छात्राओं को मिली निशुल्क सरस्वती साइकिल, शिक्षा के प्रति किया गया प्रेर... खूंटाघाट से निकलकर खारंग नदी में मगरमच्छ की दस्तक, सरवन देवरी (लखराम) में दहशत का माहौल मुख्यालय से नदारद वन अमला, बेलगहना वन परिक्षेत्र में बढ़ रही वन तस्करी और शिकार की घटनाएं जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, कन्हैया गंधर्व बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के ज... संगठन ने जताया भरोसा: शिवदत्त पांडेय बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के जिला सचिव, कहा— "यह... जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण में शिवदयाल निर्मलकर बने महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लह... कोल वाशरी जनसुनवाई में गूंजी स्थानीय रोजगार की मांग, युवाओं और ग्रामीणों ने रोजगार देने की मांग की  अमाली में कोल वाशरी के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, विरोध के बावजूद परियोजना शुरू हुई तो हाईकोर्ट जाने क...