ख़बर का असर: वन भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में हरकत में आया वन विभाग, निर्माणाधीन मकान पर की कार्रवाई

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर— जिले के बेलगहना वन परिक्षेत्र अंतर्गत केंदा वन सर्किल के ग्राम केंदा, बंधवा पारा मोहल्ले में वन भूमि पर अवैध कब्जा और सागौन वृक्ष की कटाई को लेकर प्रकाशित ख़बर का असर दिखाई देने लगा है। मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन मकान पर पहुंचकर कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, एक ग्रामीण द्वारा वन भूमि पर कब्जा कर सागौन जैसे बहुमूल्य और संरक्षित वृक्ष की कटाई कर मकान निर्माण किया जा रहा था। इस गंभीर मामले को लेकर मीडिया में ख़बर प्रकाशित हुई, तो विभागीय अमला हरकत में आया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।

ग्रामीणों ने वन विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि यदि समय रहते मीडिया और प्रशासन सक्रिय नहीं होता, तो वन भूमि पर अतिक्रमण और पेड़ों की अवैध कटाई का सिलसिला और बढ़ सकता था। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में पूर्व से हुए अन्य अतिक्रमणों की भी जांच की मांग की है।

गौरतलब है कि वन भूमि पर अवैध कब्जा और सागौन जैसे कीमती वृक्षों की कटाई पर्यावरण के साथ-साथ कानून का भी गंभीर उल्लंघन है।

Latest
संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव