छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवम्बर से होगी

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर —- प्रदेश में खरीफ विपणन सत्र 2024-25 के लिए 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि सभी पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी होगी।

राज्य सरकार ने किसानों को समय पर भुगतान और सुचारू रूप से व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। विगत वर्ष 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू हुई थी, जो 31 जनवरी 2025 तक चली थी। राज्य के 25.49 लाख किसानों ने धान बेचा था।न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत रिकार्ड 149.25 लाख टन धान की खरीदी हुई थी। इस वर्ष किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए एग्रिस्टैक पोर्टल में 31 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद किसानों को एक यूनिक फार्मर आइडी मिलेगी। 21.47 लाख किसानों ने पोर्टल पर पंजीयन करा लिया है। पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च