आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च 

बिलासपुर —- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में हत्या के एक आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को सात घंटे का ऑपरेशन चलाना पड़ा है। आरोपी ने खुद को घर में बंद कर लिया था और बाहर नहीं निकल रहा था। साथ ही पुलिस की टीम पर गुलेल से हमला कर रहा था। इसके बाद पुलिस टीम को वहां मिर्च जलानी पड़ी है। उसके तीखे धुएं से वह बाहर आया है।

यह घटना गरियाबंद जिले के पेंड्रा गांव में हुई है, जहां 32 साल के हीरान नागेश ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से अपने पड़ोसी खोलबहारा नागेश की हत्या कर दी थी। साथ ही एक अन्य पड़ोसी नरेंद्र पर हमला किया था, जो गंभीर रूप से घायल है। दरअसल, उस पर गुस्से में आकर हत्या करने का आरोप था क्योंकि उसकी पत्नी अक्सर होने वाले झगड़ों के कारण उसे छोड़कर चली गई थी। हमले में खोलबहारा की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि घायल नरेंद्र वहां से भागने में सफल रहा। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा हैं l 

Latest
संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव