कोनचरा में शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर छत्तीसगढि़या कान्ति सेना ने सौंपा ज्ञापन

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर—- ग्राम पंचायत कोनचरा में शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर छत्तीसगढि़या कान्ति सेना के प्रतिनिधियों ने अनुविभागीय अधिकारी कोटा को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत कोनचरा के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वर्षों से शिक्षक की कमी बनी हुई है, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। इस संबंध में पहले भी कई बार विभाग को अवगत कराया गया, किंतु अब तक शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई है।

छत्तीसगढि़या कान्ति सेना ने चेतावनी दी है कि यदि 13 अक्टूबर 2025 तक विद्यालय में शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई, तो ग्राम पंचायत कोनचरा में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष बैजनाथ पटेल, ग्राम प्रमुख सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ज्ञापन की प्रति थाना प्रभारी कोटा, तहसीलदार बेलगहना एवं जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर को भी भेजी गई है।

Latest
RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... शासकीय हाई स्कूल पुडू में 40 छात्राओं को मिली निशुल्क सरस्वती साइकिल, शिक्षा के प्रति किया गया प्रेर... खूंटाघाट से निकलकर खारंग नदी में मगरमच्छ की दस्तक, सरवन देवरी (लखराम) में दहशत का माहौल मुख्यालय से नदारद वन अमला, बेलगहना वन परिक्षेत्र में बढ़ रही वन तस्करी और शिकार की घटनाएं जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, कन्हैया गंधर्व बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के ज... संगठन ने जताया भरोसा: शिवदत्त पांडेय बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के जिला सचिव, कहा— "यह... जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण में शिवदयाल निर्मलकर बने महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लह... कोल वाशरी जनसुनवाई में गूंजी स्थानीय रोजगार की मांग, युवाओं और ग्रामीणों ने रोजगार देने की मांग की  अमाली में कोल वाशरी के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, विरोध के बावजूद परियोजना शुरू हुई तो हाईकोर्ट जाने क...