करगीरोड कोटा में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया का 115 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर— देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया का 115 वां स्थापना दिवस करगी रोड कोटा शाखा में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाखा परिसर को सजाया गया और बैंक की गौरवशाली परंपरा व सेवा भावना को याद किया गया।

कार्यक्रम में शाखा के सीनियर मैनेजर नीरज कुमार, प्रबंधक प्रिया मेहर, सहायक प्रबंधक मनोज घृतलहरे, प्रधान खजांची भूपेंद्र कुमार साहू, सिक्योरिटी गार्ड रमेश सिंह, अप्रेंटिस चितरंजन मरकाम एवं बहादुर यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

इस मौके पर बैंक अधिकारियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की 115 वर्षों की सेवा, विश्वास और विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए ग्राहकों को बेहतर, पारदर्शी और सुलभ बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान आपसी सहयोग, टीमवर्क और सामाजिक दायित्वों पर भी चर्चा की गई।

स्थापना दिवस के अवसर पर शाखा में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और बैंक कर्मचारियों ने ग्राहकों के साथ मिलकर इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाया और साथ ही मिठाई बांटकर स्थापना दिवस मनाया गया l

Latest
संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव