बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल कई थानों के प्रभारी बदले, एसएसपी ने जारी किया आदेश…..

जितेन्द्र खुसरो की रिपोर्ट:-
सोनसाय नवागांव -: बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आदेश जारी करते हुए 13 निरीक्षक, उपनिरीक्षक व स.उ. निरीक्षक के तबादले किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, कोनी थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल तिवारी को प्रभारी पुलिस नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, वहीं पुलिस सहायक केंद्र मोपका के प्रभारी भावेश शेन्डे को अब कोनी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।सीपत थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण सतपथी को सायबर सेल बिलासपुर भेजा गया है,जबकि राजेश मिश्रा को सायबर सेल से हटाकर सीपत थाना प्रभारी बनाया गया है।उप निरीक्षक स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं।
राज सिंह अब पचपेड़ी थाना प्रभारी होंगे,वहीं श्रवण टंडन को पचपेड़ी से हटाकर सरकंडा थाना प्रभारी बनाया गया है।अवधेश सिंह अब मल्हार चौकी प्रभारी,और ओंकारधर दीवान को पुलिस सहायक केंद्र मोपका का प्रभारी नियुक्त किया गया है।महिला थाना के उप निरीक्षक हेमंत सिंह को बेलगहना चौकी प्रभारी बनाया गया है,जबकि गणेश महिलांगे को मस्तूरी से सिटी कोतवाली भेजा गया है।वहीं शीतला प्रसाद त्रिपाठी को रक्षित केंद्र बिलासपुर पदस्थ किया गया है।
इसके साथ ही,
सहायक उप निरीक्षक भानू पात्रे को थाना अजाक (अ.जा.क.),और संतोष चतुर्वेदी को रक्षित केंद्र बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जारी ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Latest
RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... शासकीय हाई स्कूल पुडू में 40 छात्राओं को मिली निशुल्क सरस्वती साइकिल, शिक्षा के प्रति किया गया प्रेर... खूंटाघाट से निकलकर खारंग नदी में मगरमच्छ की दस्तक, सरवन देवरी (लखराम) में दहशत का माहौल मुख्यालय से नदारद वन अमला, बेलगहना वन परिक्षेत्र में बढ़ रही वन तस्करी और शिकार की घटनाएं जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, कन्हैया गंधर्व बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के ज... संगठन ने जताया भरोसा: शिवदत्त पांडेय बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के जिला सचिव, कहा— "यह... जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण में शिवदयाल निर्मलकर बने महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लह... कोल वाशरी जनसुनवाई में गूंजी स्थानीय रोजगार की मांग, युवाओं और ग्रामीणों ने रोजगार देने की मांग की  अमाली में कोल वाशरी के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, विरोध के बावजूद परियोजना शुरू हुई तो हाईकोर्ट जाने क...