बारिश का येलो अलर्ट मंगलवार तक इन जिलों के लिए जारी,छत्तीसगढ़ में बारिश के बीच मनेगी दीपावली

जितेन्द्र खुसरो की रिपोर्ट

सोनसाय नवागांव – छत्तीसगढ़ से मॉनसून के गुजरने के बाद यूं तो प्रदेश का मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, कहीं भी बारिश नहीं हो रही है। लेकिन मौसम विभाग ने रविवार 19 अक्तूबर से एकबार फिर प्रदेश का मौसम बदलने की संभावना जताई है और इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में एकबार फिर बारिश का नया दौर शुरू होने का अनुमान लगाया है। जिसके चलते दीपावली का त्योहार बारिश के बीच मनाए जाने की पूरी उम्मीद है। इस दौरान शनिवार 18 अक्टूबर को तो पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 19 अक्टूबर से दक्षिणी छत्तीसगढ़ और 20 अक्टूबर से मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। साथ ही अगले 3 दिनों में छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के तीन जिलों में, जबकि सोमवार को 15 जिलों और मंगलवार को 22 जिलों में जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

अगले तीन दिन के लिए इन जिलों में येलो अलर्ट
रविवार 19 अक्तूबर के लिए मौसम विभाग ने बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, इस दौरान यहां गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और जोरदार बारिश होने की संभावना है।

सोमवार 20 अक्तूबर को जशपुर, रायगढ़, महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार 21 अक्तूबर को मौसम विभाग ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलौदाबाजार, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश होने की संभावना जताई है

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस