बिलासपुर में रेलवे की अहम पहल से बची नवजात की जान, परिवार ने किया आभार व्यक्त

जितेन्द्र खुसरो की रिपोर्ट

सोनसाय नवागांव – दरअसल बिहार का एक दंपति अपने नवजात बच्चे को इलाज के लिए रायपुर एम्स लाए थे. यहां ठीक से इलाज नहीं मिलने के बाद वह नवजात को साउथ बिहार एक्सप्रेस से पटना लेकर जा रहे थे. इस बीच रास्ते में नवजात बच्चे को दिया जा रहा ऑक्सीजन सपोर्ट के सिलेंडर में ऑक्सीजन गिरने लगा. ऑक्सीजन का स्टॉक खत्म होने लगा. नवजात की स्थिति गंभीर होने लगी. उसके बाद इसकी सूचना रेलवे को दी गई.
तभी बिलासपुर स्टेशन पर तैनात सिविल डिफेंस स्टाफ ने अपनी मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए तुरंत नवजात के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की. साथ ही शिशु के लिए चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध करवाई जिससे उसकी स्थिति स्थिर बनी रही और वह सुरक्षित रूप से पटना एम्स के लिए रवाना हुए.बिहार के इस दंपति ने इस मदद के लिए भारतीय रेलवे के विशेष रूप से बिलासपुर स्टेशन के सिविल डिफेंस स्टाफ का आभार व्यक्त किया है. रेलवे प्रशासन के इस कदम की हर ओर सराहना हो रही है.
न्यायधानी बिलासपुर रेलवे का बहुत बड़ा हब है. यहां से रोजाना सैकड़ों ट्रेन कई राज्यों के लिए जाती है. इस दौरान सफर करने वाले लोगों को कई बार मेडिकल कंडीशन में मदद की जरूरत पड़ती है. कई बार रेलवे मरीजों को ट्रेन के अंदर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराकर मरीजों की जान बचाने का काम करता है. बिलासपुर में मंगलवार को भी ऐसा हुआ. जब एक नवजात की जान रेलवे कर्मियों ने बचाई.

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च