कलेक्टर साहब ने अस्पतालों और राजस्व शिविरों का लिया जायजा, शहर में अटैच स्वास्थ्य कर्मियों को तत्काल रिलीव करने दिए सख्त निर्देश


जितेन्द्र खुसरो की रिपोर्ट

सोनसाय नवागांव – कलेक्टर अवनीश शरण ने आज ग्रामीण अस्पतालों और राजस्व शिविरों का जायजा लिया। उन्होंने स्टाफ की कमी से जूझ रहे दगौरी अस्पताल की अव्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई। यहां के स्वास्थ्य कर्मी शहरी अस्पतालों में संलग्न है। उन्होंने तुरंत संलग्नता समाप्त करते हुए उन्हें कार्यभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए है। अन्यथा वेतन रोक कर निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने बिल्हा तहसील के अमेरी अकबरी और बोदरी तहसील के सिलपहरी में आयोजित राजस्व शिविरों का भी जायजा लिया। इसके अलावा सिलपहरी के उप स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने सिलपहरी में आयोजित राजस्व शिविर का भी जायजा लिया। यहां किसानों को किसान किताब बांटा। ग्रामीणों से चर्चा कर खेती-किसानी सहित अन्य जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि राशन ठीक से मिल रहा है कि नहीं ग्रामीणों ने बताया कि राशन हर महिने मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की समस्या है। कलेक्टर ने सभी से अपील की कि गर्मी के मौसम में धान की फसल न लें। अन्य फसलें जैसे सब्जी, गेहूं की फसलें गर्मी के मौसम में ले जिसमें पानी की आवश्यकता कम होती है। उन्होंने अमेरी अकबरी में आयोजित राजस्व शिविर का भी जायजा लिया। यहां कुल 22 आवेदन मिले। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का निराकरण जल्द करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने दगौरी पीएचसी और सिलपहरी के उप स्वास्थ्य केन्द्र का बारीकी से निरीक्षण किया। दगौरी में शौचालय की साफ-सफाई न होने पर कलेक्टर बिफरे। बताया गया कि यहां हर माह 10-15 प्रसव होता है। प्रतिदिन 80-90 ओपीडी होती है। मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि यहां फार्मासिस्ट सहित अन्य स्टाफ की कमी है। यहां के फार्मासिस्ट लीलावती मांझी, नेत्र सहायक संगीता गेडाम, पर्यवेक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार सिंह शहरी क्षेत्र में संलग्न है। कलेक्टर ने सीएचएचओ को इनकी संलग्नता समाप्त कर दगौरी में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा वेतन रोक कर इन पर निलंबन की कार्यवाही की जाएगी।

Latest
RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... शासकीय हाई स्कूल पुडू में 40 छात्राओं को मिली निशुल्क सरस्वती साइकिल, शिक्षा के प्रति किया गया प्रेर... खूंटाघाट से निकलकर खारंग नदी में मगरमच्छ की दस्तक, सरवन देवरी (लखराम) में दहशत का माहौल मुख्यालय से नदारद वन अमला, बेलगहना वन परिक्षेत्र में बढ़ रही वन तस्करी और शिकार की घटनाएं जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, कन्हैया गंधर्व बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के ज... संगठन ने जताया भरोसा: शिवदत्त पांडेय बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के जिला सचिव, कहा— "यह... जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण में शिवदयाल निर्मलकर बने महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लह... कोल वाशरी जनसुनवाई में गूंजी स्थानीय रोजगार की मांग, युवाओं और ग्रामीणों ने रोजगार देने की मांग की  अमाली में कोल वाशरी के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, विरोध के बावजूद परियोजना शुरू हुई तो हाईकोर्ट जाने क...